जालौन। शौचालय सिर्फ शौचालय नहीं है यह हमारा इज्जत घर है। इस लिए इसे हर परिवार में होना चाहिए। एक तरफ यह हमें सुविधा प्रदान करता है तो दूसरी तरफ सम्मान भी दिलाता तथा स्वच्छता को बढ़ावा देता है यह बात तहसील सभागार में आयोजित विकास खण्ड जालौन व कुठौन्द के प्रधानों व सचिवों की ओडीएफ समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कही।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली विकास खण्ड जालौन व कुठौन्द के ग्राम प्रधानों व सचिवों की खुले में शौच मुक्त अभियान (ओडीएफ) की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गांव को खुले में शौच मुक्त 15 अगस्त तक होना है। इसके लिए सभी प्रधान व सचिव लोगों को प्रेरित करे तथा बताए कि सरकार द्वारा दी जा रही 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद लेकर अपने घर में शौचालय निर्माण कराये इससे घर की इजाजत बनेगी तथा स्वच्छता के सहुलियत भी मिलेगी। बैठक में एडीओ पंचायत रमाशंकर प्रजापति, सचिव मनीष निरंजन, सतीश वर्मा, मेघा भारद्वाज, किरन रावत, प्रधान दीपक श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, महावीर, कपूर सिंह, संजय, उदय वीर सिंह, मधु देवी, सुधा सिंह, हरगोविंद सिंह, नवीन कुमार समेत जालौन व कुठौन्द ब्लाक के प्रधान व सचिव उपस्थित थे।

Leave a comment