जालौन-उरई। जानलेवा बीमारियों से मवेशियों को बचाने के लिए उन्हें अन्ना छोड़ने से बाज आये। यह हिदायत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरएस राजपूत ने पशु पालकों को दी।
डिप्टी सीबीओ डा. राजपूत ने बताया कि बारिश के दौरान मवेशियों में मुंहपका, खुरपका जैसी खतरनाक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए पशु पालकों को चाहिए कि इस मौसम में जानवरों को छुटटा करने की बजाय उन्हें बांधकर सुरक्षित स्थान पर रखें और उन्हेें वैक्सीन लगवायें।
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी ब्लाक क्षेत्र में पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं तांकि पशु पालकों को जानवरों को टीका लगवाने में दुरूह स्थिति का सामना न करना पड़े।

Leave a comment