जालौन-उरई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशनकार्डों का आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी कमल कुमार ने दी।
जिन गांवों में अभी तक राशनकार्ड आधार से लिंक नही हुए हैं उनके कोटेदारों को क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। इनमें 8 गांव शामिल हैं। ये हैं- भदेख, कुतुबपुर, करइया, निजामपुर, मदारीपुर, लोहई दिवारा, सिंगटौली और हदरुख।







Leave a comment