जालौन-उरई । एक माह बीतने को है लेकिन ग्राम छिरिया सलेमपुर में हुई अधेड़ महिला की गला रेत कर हत्या के कातिलों को पुलिस अभी तक नही खोज सकी है । गुस्साए कोतवाल ने गांव के चौकीदार को फटकार लगाई है ।

गत 1 नवम्बर को अधेड़ महिला रामवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। एक माह बीतने को है  जिसमें अभी तक दर्जनों लोगों को उठाया  गया लेकिन असली कातिल पुलिस की पकड़ से दूर हैं । खुलासे में लगी कई टीमें अभी तक कातिल के बारे में कोई पुख्ता सबूत हासिल नहीं कर सकी हैं । यह विफलता पुलिस के लिए दिन प्रति दिन सिरदर्द बनती जा रही है । खुलासे में लगी स्वाट टीम पस्त दिख रही है । कातिल बहुत शातिर दिमाग का है , उसने कोई ऐसा सबूत नही छोड़ा है  जिससे पुलिस उसके पास तक  पहुंच सके । कोतवाल देवेंद्र सिंह ने इस सिलसिले में गांव के चौकीदार नरेश को भी जमकर फटकार लगाई । कहा कि जबसे वे आये  हैं  वह न तो कोतवाली आया और न ही काम की कोई जानकारी दे सका है । हालांकि उनका कहना था  कि घटना का खुलासा शीघ्र हो जायेगा।

Leave a comment