जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढार में पड़ोसी द्वारा जबरन खेत मे गूल खोदकर पानी भर देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की।

मोहन लाल जाटव ग्राम सुढार ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि गांव के दबंग कल्लू, राजपाल आदि लोगों ने उसके खेत मे जबरन गूल खोद दी । उसके खेत में पानी भर दिया जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई । मना करने पर गाली गलौच तथा मारपीट कर डाली । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment