जालौन-उरई । अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को बुलाकर अर्दली रूम का निरीक्षण किया । लम्बित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कोतवाली में आकर अर्दली रूम का निरीक्षण किया । उन्होने मालखाना रजिस्टर नम्बर आठ तथा आवश्यक दस्तावेजों को खंगाला । लम्बित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए वही उन्होंने थाना कुठौंद, सिरसाकलार थाने के रजिस्टर देखे । लम्बित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए तथा विवेचना पूरी न होने पर कार्रवाई की जायेगी । उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित थाने से निराश न जाये, हर फरियादी की समस्या को गम्भीरता से ले। उसका समाधान शीघ्र करे कुठौंद थाने में 18 विवेचना, सिरसाकलार में 17 तथा जालौन में 88 विवेचना शेष है । जिसे शीघ्र पूरा करने का अल्टीमेटम दिया  । इस मौके पर कोतवाल देवेन्द्र सिंह, संजय सिंह, दीपक मिश्रा, सतीश कुमार, उमेश सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित था।

 

 

 

 

 

Leave a comment