कोंच-उरई । सीओ संदीप वर्मा ने सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा के दौरान थानेदारों को हिदायत दी कि वे अपना काम समयबद्घ ढंग से करें और जो भी विवेचनायें उन्हें मिलीं हैं उनका यथाशीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगाह रखें। कोतवाली कोंच में नदीगांव, कैलिया और कोतवाली कोंच का अर्दली रूम सीओ संदीप वर्मा ने किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि अपनी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें। पिकेट और गश्त पर बिशेष ध्यान देने की जरूरत है। सर्दियों की रातों में मुस्तैद रहने की खास जरूरत है और थाना प्रभारी स्वयं रात्रि में गश्त चेक करें क्योंकि इस मौसम में चोरियों की आशंका अधिक रहती है। उन्होंनेे अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर ठोस कदम उठाए जाने पर बल देते हुये कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करें कि अपने जानवरों को घरों में बांधकर रखें अन्यथा की स्थिति उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, एसआई सर्वेशकुमार, दामोदरसिंह, राजीवकांत, महिला एसआई संजनासिंह, एसओ नदीगांव शिवगोपाल वर्मा, एसआई लक्ष्मीप्रसाद, नवीन, शशांक वाजपेई, कैलिया एसओ लाखनसिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment