
आटा-उरई । राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चमारी के पास बुधवार को देर रात एक डीसीएम और आल्टो कार की भिड़ंत हो गयी जिसमें डी सी एम ने कार को ठोंक दिया नतीजतन कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
यह दुर्घटना तब हुई जब आटा निवासी आशुतोष दुबे (44 वर्ष) पुत्र स्व उमाशंकर दुबे अपनी कार से उरई से घर आ रहे थे तभी डीसीएम ने पीछे से आल्टो कार को ठोक दिया । कार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और आल्टो कार चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आटा कस्वा निवासी है ।






Leave a comment