कोंच-उरई । बढती ठिठुरन के बीच शासन की ओर से भेजे गये कंबलों का वितरण लगातार जारी है और अधिकारी शाम होते ही इलाके में निकल कर ठिठुर रहे गरीबों के बदन पर डाल रहे हैं। तहसीलदार भूपाल सिंह ने सर्दी को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरित किए। बुधवार की रात तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत और सदर लेखपाल नरेन्द्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि छोटू टाइगर जवाहर नगर वार्ड नं 11 में निकले और जहां गरीब बेसहारा गरीब दिखे उन्हें कंबल दे दिये गये। इलाकाई सभासद सितारा बेगम ने कहा कि वार्ड के किसी भी गरीब पात्र को कंबल से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। इस अवसर पर राजू नामदेव, राजेश वर्मा, मानकुंवर देवी, जगदीश नामदेव, भगवान दास, सज्जो, तारा, तुलसीराम, भूरीदेवी, भगवतीदेवी, छोटेलाल, सुदामा रजक, संतोष सोनकर, भगवानदास सोनकर, ब्रजमोहन वर्मा, सतीरंदा देवी, आशाबानो, लीलावती देवी, श्यामकुंवर देवी, रामवती देवी, श्यामा देवी, मीरादेवी आदि लोगों को कंबल मिले।

Leave a comment