कोंच-उरई । ग्राम बसोव में पिता पुत्रों ने मिल कर गांव के ही एक व्यक्ति को पीट दिया। जानकारी के मुताबिक करनसिंह पुत्र लाखनसिंह निवासी बसोव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही ब्रजकिशोर ने अपने बेटों शंभूदयाल व संतोष के साथ मिल कर उसे उस वक्त अकारण ही पीट दिया जब वह गांव के रास्ते में जा रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment

Recent posts