माधौगढ़-उरई । अन्ना पशुओं के कारण किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर परेशान प्रशासन ने  ग्राम प्रधानों और बुद्विजीवियों से राय-शुमारी कर हल खोजने की चर्चा की।

माधौगढ़ थाना में एसडीएम मनोज सागर और सीओ गिरीश कुमार की मौजूदगी में अन्ना पशुओं की समस्या,गांव में अवैध शराब और जुआ के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई। एसडीएम ने प्रधानों से अन्ना पशुओं को लेकर कहा कि कोई किसान अगर अपने जानवर को छोडने का काम करे तो उसकी सूचना दी जाए ताकि उसके खिलाफ कार्यवाई की जा सके। सीओ गिरीश कुमार ने कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री और जुआ की सूचना कोई भी गुप्त तरीके से दे सकता है। सीओ ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि रात में कोई खाली लोडर या पिकअप संदिग्ध समझ आये तो उसको रोक कर पूछताछ करें,क्योंकि ऐसे लोग जानवरों की चोरी कर सकते हैं। कैलोर प्रधान प्रतिनिधि दीप सिंह ने अवैध शराब की सूचना पर 100 न बाले पैसे लेकर छोड़ देते हैं,वही अन्य प्रधानों ने धर्मपुरा, मिर्जापुर, कैलोर आदि गांव में जुआ होने की समस्या बताई। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह ने बंगरा माधौगढ़ रोड़ कैलोर,कुरोंती और रुद्रपुरा पर ब्रेकर न होने के कारण घटनाएं होने की समस्या बताई। मीटिंग में कोतवाल रामसहाय,प्रधान हरीश,हाकिम सिंह,महावीर,प्रयाग नारायण,फूलनदेवी,प्रबल मिश्रा आदि थे।

Leave a comment