जालौन-उरई । आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से 50 से 60 रुपये लिये जा रहे हैं जिससे आधार कार्ड बनवाने वालों में गहरा रोष छाया हुआ है ।
आधार कार्ड के बिना कोई ऐडमिशन तथा अन्य कार्य न होने से परेशान जनता आधार कार्ड बनाने के लिए इधर-उधर भटकती है तो वही आधार कार्ड को बैंकों से बनाए जा रहे हैं। आधार कार्ड के लिए बैंक में अलग से काउंटर बना दिया गया है । स्थानीय इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड काउंटर पर 50 से 60 रुपये लिए जा रहे हैं जबकि जो बैनर लगाया गया है उसमें 25 से 30 रुपये अंकित है। इस बाबत जब आधार कार्ड बना रहे कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह अपना खर्चा आदि कहां से निकालेगा। गोविंद नारायण खनुआ, ऋषि कुमार, रानी, सुषमा आदि ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की।






Leave a comment