जालौन-उरई । सिहारी दाउदपुर में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 2 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक जुआरी भागने में सफल रहे। तलाशी तथा फड़ से पुलिस ने 770 रुपये बरामद किये।
मुखबिर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सिहारी दाउदपुर में सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे एस आई विश्राम सिंह ने जुआ खेल रहे आधा दर्जन से अधिक जुआरियो में से दो जुआरी रामनरेश पुत्र सुखू सिहारी तथा फूल सिंह पुत्र विक्की निवासी एदलपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिस की तलाशी लेने पर 210 रुपये बरामद हुए 560 रुपये मिले। पुलिस ने 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।






Leave a comment