उरई । गांधी इंटर कालेज प्रांगण मे स्वतंत्र जनता राज पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्थापना दिवस समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । इस अवसर पर देश भर से आये पार्टी पदाधिकारियों ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जनसमस्याओ के निस्तारण पर जोर दिया । राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी ने कहा कि सरकारों द्वारा उनके समाज व दलित को ठगने का काम किया गया है । वर्तमान सरकार तो दलितो को मिलने वाला आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर रही है । इसमें उनके समाज के कई अफसर प्रमोशन के पश्चात रिवर्ट किए जाने से हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गबा चुके हैं । यदि सरकार दलितों का आरक्षण खत्म करने का कार्य करती है तो वे लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करके जेल भरने का कार्य करेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्हें सत्ता सभालने का मौका मिला तो उनकी सरकार हर व्यक्ति को वोटर पेंशन देने का काम करेगी ।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अनिल माहौर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीराम वर्मा, महासचिव राजेंद्र कोरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी डी कमल , कालीचरण माहौर , परमलाल वर्मा , वी आर कमल , रामवीर, राजकुमार राव, जगदीश माहौर, सनत सिंह ,यशवंत बब्बा, नागेशवरनाथ, द्वारिकाप्रसाद कोरी, लालमन कोरी , चंद्रशेखर सोमई, हरिश्चंद्र कोरी , राजकुमार , मोतीलाल वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा वर्मा , सुनीता वर्मा आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।






Leave a comment