हमीरपुर। संयुक्त जाति आधारित जनगणना और बेतवा यमुना में तटबन्ध बनवाने की मांग को लेकर कलेक्टेट गोल चबूतरे में एक दिवसीय धरना दिया गया । जिसमें शिक्षक सीताराम गुप्ता ने कहा कि सभी जातियों की गणना करायी जाये और उनकी संख्या के आधार पर हक दिया जाये। सुभाष मेरापुरी ने कहा कि जितनी जिसकी संख्या भारी , उतनी उसकी हिस्सेदारी । अश्वनी प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि संख्या जिसकी जितनी हो उसे उतनी जगह मिलनी चाहिए। कमलेश कुमार सविता , रामबाबू गुप्ता , अभिषेक सिंह ने कहा कि हम जाति आधारित जनगणना कराने के लिए गांव गांव जाने को तैयार हैं। यहां यमुना बेतवा में तटबंध बनाने की भी मांग की गयी । इसके लिए कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर जागरूक किया जा चुका है मगर अभी तक कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आये। इससे जहां एक ओर मेरापुर , भिलांवा गांव को खतरा है वहीं तटबंधों के बनने से एक दर्जन गांव के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा । शैलेन्द्र कुमार प्रजापति ,इन्द्रजीत सिंह नन्ना , ,रामसेवक सविता , कुन्दन , दिनेश, मनीराम निषाद ने भी विचार रखे।







Leave a comment