उरई । कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुदराखुर्द में प्रेम संबंधों में बाधक पत्नी की शराबी पति ने नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया ।

आरोपित पति ठाकुरदास के किसी महिला से अवैध संबंध थे जिसका उसकी पत्नी प्रेमवती ( 40 वर्ष ) विरोध करती थी । बुधवार को रात में ठाकुरदास का इसी बात को ले कर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया जिसमें आपा खो कर ठाकुरदास ने धारदार हथियार से काट कर उसकी  बेरहमी से हत्या कर दी और भाग निकला । खबर मिलने पर कोंच के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर शव को सील कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a comment