हमीरपुर। सुमेरपुर टिकरी बुजुर्ग मार्ग में 16वें किमी पर बने चन्द्रावल नदी पर टोला गांव के समीप सेतु की स्लेब क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आवागमन पर रोक लगा दी है। एैसा अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग की रिपोर्ट पर जनहित , कानून व्यवस्था , जनसामान्य की सुरक्षा के लिहाज से भारी वाहनों का पुल से आवागमन प्रतिबन्धित कर दिया गया है जब तक स्लेब की मरम्मत नहीं हो जाती । लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सेतु के दोनों ओर भारी वाहनों के प्रतिबन्धित किये जाने , छोटे एवं हल्के वाहनों के सुरक्षित यातायात के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जायें।







Leave a comment