उरई । प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को जनपद के एक दिवसीय कार्यक्रम पर यहां पहुँच रहे हैं । वे साढ़े 11 बजे सुबह सबसे पहले लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट करेंगे । इसके बाद बोहदपुरा में बकरी एवं भेड प्रक्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण और निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे । इसके बाद पशु मेला का अवलोकन करेंगे ।

सवा बजे मिनौरा में पंडित घनाराम हरीराम महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे । सवा 2 बजे रूरा मल्लू स्थित किसान विज्ञान केंद्र में किसान मेला में भाग लेंगे और शाम को वापस चले जाएँगे ।

Leave a comment