हमीरपुर। संदिग्ध हालत में युवक का ट्रेन की पटरियों के बीच शव बरामद हुआ जिसे लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है । दो दिन पहले पत्योरा मौरंग खदान माफिया से  मृत युवक का झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही  उसका शव रेलवे लाईन पर मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पत्योरा खदान संचालक अशोक सचान पर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव का है।

Leave a comment