
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात माहौल खराब करने के लिए संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की सड़क के किनारे लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी जिससे तनाव व्याप्त हो गया । आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह जालौन –उरई हाईवे पर जाम लगा दिया । खबर पा कर प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।
ग्रामीणों ने बताया कि नव वर्ष पर प्रतिमा का रंग रोगन कराया गया था जिसके बाद वहीं नव वर्ष मनाया गया । बाद में देर रात किसी ने प्रतिमा की उंगली तोड़ दी । सुबह लोगों में अंगभंग प्रतिमा देख कर गुस्सा भड़क गया । बाद में नगर पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने ग्रामीणों को विश्वास में ले कर अंगुली की मरम्मत करा दी । पुलिस ने गाँव के ही 2 युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है । पूर्व सांसद और बसपा नेता घनश्याम अनुरागी भी समर्थकों के साथ कुकरगांव पहुंच गए थे ।






Leave a comment