उरई। 25 हजार के फ़रार इनामी को गोहन पुलिस ने उसके भाई के साथ स्वाट टीम और सर्विलान्स टीम की सहायता से दबोच लिया । यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि आरोपित 11 सालों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था ।

पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि हत्या सहित कई संगीन मामलों में संलिप्त कल्लू उर्फ नारायणदत्त निवासी जमालपुर खेड़ा थाना कुठौंद 2007 से फरार था जिसके कारण उसकी गिरफ़्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था । अंततोगत्वा उसके लिए की गई कारगर व्यूह रचना के चलते आज सुबह उसे गोहन के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने नावर जाने वाले तिराहे पर उसके  भाई के साथ पकड़ लिया । तलाशी में उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ । कल्लू के साथ पकड़े गए उसके भाई का नाम भूरे उर्फ प्रेमदत्त बताया गया है । पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी और माधौगढ़ के सी ओ गिरीश कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।

Leave a comment

Recent posts