उरई । बिजली विभाग की घोर लापरवाही आजकल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गयी है । अभी हाल में ही अकोढ़ी दुबे स्थित अयोध्याप्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई का मामला सामने आया  है जिसमे संस्था का बिल धनराशि से अधिक विभाग में जमा होने के बावजूद विभाग द्वारा संस्था को बिना बताए कनेक्शन काट दिया गया ।  जिसके चलते संस्था में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । संस्था को 2016-17 का मैन्युअल बिल 74882 रूपए प्राप्त हुए थे जिसको संस्था के द्वारा जमा करवा दिया गया था ।  तत्पश्चात एक ऑनलाइन बिल उक्त अवधि का प्राप्त हुआ था जिसमे पूर्व में जमा की गई धनराशि को समायोजित नही किया गया । आखिर में संस्था द्वारा जमा की गई धनराशि विभाग के द्वारा धोखाधड़ी करके गबन कर ली गयी है व संस्था को डिफाल्टर घोषित करते हुए बिना बताए कनेक्शन को काट कर आर सी जारी कर दी गई जबकि प्राप्त ऑनलाइन बिल के सापेक्ष संस्था की अधिक धनराशि जमा है जो बिजली विभाग के भ्रष्टाचार को साबित करता है।

 

 

Leave a comment