• ग्राम सुलखना में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में दीं कानूनी जानकारियां

कोंच-उरई । तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा है कि सभी को कानूनी जानकारियां तो होनी ही चाहिये, साथ ही उनका पालन भी करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भ्रूण परीक्षण कराना और करना दोनों ही अपराध हैं इस लिये कभी भी अल्ट्रासाउंड न करायें। लड़का हो या कन्या, उसे जन्म लेने दें। उसे रोकना या उसकी हत्या करा देना घोर पाप तो है ही अपराध भी है। यह बात उन्होंने ग्राम सुलखना में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान ग्रामीणों से कही। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा अधिनियम, स्वच्छता अभियान, घरेलू हिंसा आदि पर भी विस्तार से जानकारी दी।

विकासखंड नदीगांव के ग्राम सुलखना के प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार भूपाल सिंह ने की और संचालन शिक्षक अखिलेश व्यास ने किया। मंचस्थ रहे पैनल अधिवक्ता ओमप्रकाश कौशिक, पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया, समाजसेवी जगदीश अग्रवाल आदि ने फौजदारी और दीवानी मुकदमों, व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों के संचालन में वरती जाने बाली सावधानियों के बाबत बताया और उनकी खरीद विक्री के नियमों की जानकारी दी। पीएलवी जगपालसिंह यादव, देवेन्द्र आजाद, अल्का भारतीय, शैलेश द्विवेदी पिंडारी, स्नेशराजा पीपरी, सीता तिवारी आदि ने भी विभिन्न विंदुओं पर जानकारियां दीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकृष्ण वर्मा, सौरभ टीहर, रवीन्द्र निरंजन, रिंकू वर्मा, दयाराम वर्मा, भूरे जाटव, बद्रीप्रसाद, दीनदयाल, राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे। महिलाओं की भी अच्छी खासी उपस्थित रही।

 

Leave a comment