
कोंच-उरई । नगर के ब्लॉकेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। भागवत कथा से पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिस पर जगह जगह पुष्पबर्षा हुई। कलशयात्रा का प्रारंभ कथा स्थल से हुआ और नदीगांव मार्ग से होकर कलशयात्रा रामकुंड पहुंची। इसके पश्चात् यात्रा बापिस भागवत कथा स्थल पहुंची जहां वैदिक रीति से पूजन अर्चन किया। परीक्षित की भूमिका में सुरेन्द्रसिंह भदौरिया भागवत जी को अपने शीश पर धारण कर यात्रा में चल रहे थे। कथा व्यास पं. शिवशंकानंद सरस्वती भी यात्रा में शोभायमान रहे।







Leave a comment