
* बोले डॉ. भगवानसिंह राठौर, समाज की प्रगति में युवा आगे आयें
कोंच -उरई । राठौर समाज में विशेष योगदान देने, समाजिक कार्यों में बढचढ कर सहभागिता करने एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर अखिल भारतीय राठौर महासभा ने कोंच नगर के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी युवा उत्साही पत्रकार राहुल राठौर एवं इंद्रजीत राठौर एडवोकेट को सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल राठौर ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान ने उनकी ऊर्जा और भी बढाई है तथा उनकी जिम्मेदारियां भी बढीं हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज के लिए यदि कुछ अच्छा कर पाते हैं तो यह उनका सौभाग्य होगा।
महासभा के प्रांतीय महामंत्री डॉ. भगवानसिंह राठौर ने राहुल को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र ओढा कर सम्मानित किया। यह सम्मान राठौर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किये गए प्रयासों के लिए किया गया है। उनके इस प्रयास से समाज के कई लोगों ने अंधविश्वास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चों को आगे बढाया है। उन्हें मिले इस सम्मान पर नगर के कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता रोहित राठौर पनयारा, जिलाध्यक्ष रामनरेश राठौर, महामंत्री धर्मेन्द्र राठौर, जिला कोषाध्यक्ष राममोहन राठौर, दीपू, डॉ. सुशील, राजेश, सागर आदि मौजूद रहे।







Leave a comment