* ग्राम वदऊंवा में हुआ चौपड़ खेल प्रतियोगिता उद्घाटन

कोंच-उरई। खेल एक प्रतिस्पर्धा जरूर है लेकिन खेलों को खेल भावना के साथ ही लेना चाहिए। खेलों से आत्मबल मजबूत होता है। यह बात अपना दल (एस) के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंंह राठौर ने ग्राम बदऊंवा में चौपड़ खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कही।

तहसील क्षेत्र के ग्राम वदऊंवा में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय टीमों के अलावाउप्र एवं मप्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपना दल एस के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंंह राठौर एवं पत्रकार रोहित राठौर ने फीता काट कर किया। डॉ. सुशील राठौर क्योलारी, अनूप पटेल, रामलला गुर्जर, कमलेश पटेल, संतोषकुमार पटेल, पूर्व शिक्षक नारायणसिंह पटेल, भोले, मनोजकुमार धगुवां, नरेशकुमार धगुवां,रामनरेश बस्ती, चंद्रशेखर बस्ती, अजयकुमार अटा, अरुणकुमार रूरा, शिवकुमार रूरा, अशोककुमार डाड़ी, उदयराज सिंह डाड़ी, राजेशकुमार वदऊंवा, देवेन्द्रकुमार वदऊंवा आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a comment

Recent posts