उरई । बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही की वजह से संविदा लाइनमैन की मृत्यु के मामले में रिपोर्ट होने के वाबजूद कार्रवाई न होने से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौंपा ।

गौरतलब है कि गत 31 दिसंबर को सिरसाकलार थाने के हथना बुजुर्ग में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने की वजह से हदरुख निवासी लाइनमेन जीतू पुत्र शिवकुमार की मौत हो गयी थी । इस मामले में उसके पिता शिव कुमार ने सिरसाकलार थाने में शेखपुर बुजुर्ग निवासी राम नगीना और हदरुख निवासी बृजेश कुमार के ख़िलाफ़ गैर इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया । दोनों बिजली विभाग के ठेकेदार हैं ।

शिवकुमार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सिरसाकलार पुलिस ने आरोपितों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है और उन्हे बचाने की कोशिश कर रही है ।  पुलिस अधीक्षक ने जाँच का भरोसा दिलाया है ।

 

 

 

Leave a comment