
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे में बुधवार की रात चोरों ने कई घरों को निशाना बना डाला । चोरों का कहर मुख्य रूप से पुलिस से जुड़े परिवारों पर टूटा । वे लाखों रुपए के जेवर और नकदी ले उड़े । इस वारदात से समूचे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । अपर पुलिस अधीक्षक फॉरेंसिक टीम ले कर मौके पर पहुंचे ।
ऊमरी में बीती रात चोरों ने 5 घरों को निशाना बनाया हालांकि 2 घरों में परिवार के लोगों से जाग जाने से उनके प्रयास नाकाम हो गए । ऊमरी में रामपुरा बस स्टैंड के पास बलबीर के ढाला वाली गली में मध्यप्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा झलकन सिंह के घर से सोने , चांदी के तमाम जेवरात, मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाही राज करण सिंह राठौर के घर से जेवरात के साथ 50 हजार की नकदी और एक और सेवानिवृत्त दरोगा प्रहलाद सिंह के यहाँ से जेवरात और 30 हजार रुपए नकदी उठा ले गए । राजेश दुबे सहित 2 अन्य घरों में उन्हे लोगों के जाग जाने से भाग जाना पड़ा ।
जानकारी मिलने पर सुबह अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने माधौगढ़ के उपाधीक्षक गिरीश कुमार सिंह , फॉरेंसिक और सर्विलान्स टीम के साथ छानबीन की हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है ।







Leave a comment