उरई। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद हुसैन खरूसा ने कार्यसमिति के पदाधिकारियों .  विधानसभाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है ।

जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों में मुद्दीन भाई , रफ़ीक सभासद , समीर मंसूरी , उमेश पठान और तालिब मंसूरी उपाध्यक्ष , जाकिर सिद्दीकी महासचिव , रजीउर्रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष और नुसरत अली प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी आदि शामिल हैं ।  विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों में उरई के ज़ाहिद अंसारी , माधौगढ़ के इकबाल अहमद और कालपी के नफीस अहमद चिश्ती शामिल हैं ।

इसके अलावा सारिख बेग उरई , मोहम्मद इरशाद सिद्दीकी जालौन , कासिम अंसारी कालपी , गुफ़रान आजम कोंच , रसूल राइन ऊमरी , मुजीब मंसूरी कदौरा , अरवाज़ खान रामपुरा , रिज़वान खान माधौगढ़ , इखतार अली जगम्मनपुर,  मो. सकली बंगरा और रहूफ खान कोटरा के नगर अध्यक्ष घोषित किए गए ।

Leave a comment