कालपी-उरई । मंगलवार को मोहल्ला अदलसराय में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला के निर्देशन में विद्यालय की भूमि को पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करके भूमि की नाप जोख की गई तथा अवैध कब्जे की जमीन को खाली कराया गया।

मां गायत्री विद्या मंदिर उ.मा विद्यालय अदलसराय के संचालक ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर स्कूल की भूमि पर विपछियो के द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। इसी को मद्देनजर रखकर सदर लेखपाल प्रमोद कुमार दुबे, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज मंसूर अंसारी के साथ पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के द्वारा भूमि की नाप कराई गई। अतिक्रमण पाये जाने पर भूमि को खाली कराया गया। इस मौके पर अशोक गोस्वामी, विमल कुमार, संजय कुमार, अरविंद सिंह यादव सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts