कालपी-उरई । अन्ना पशुओं के सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों में विचरण करने के लिए पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के द्वारा अलग-अलग अभियान चलाया गया है। प्रधानों की मीटिंग में सहयोग करने के लिए प्रशासन के द्वारा रणनीति तैयार की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में टरननगंज पुलिस चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश तिवारी, रावगंज चौकी इंचार्ज विजय कुमार द्विवेदी, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज मंसूर अंसारी ने अपने अपने क्षेत्र में पुलिस की सरकारी जीप के माध्यम से माइक से ऐलान कराया कि किसी भी मालिक के पशु अगर अन्ना सार्वजनिक स्थानों में अन्ना पाये जाते हैं। तो ऐसे जिम्मेदार पशुपालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
इसी प्रकार मंगलवार को तहसील सभाकक्ष में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न हुई। गांव स्तर में गौवंशो के संरक्षण के लिए प्रधानों एवं लेखपालों के बीच समीक्षा की गई। गांव में कितने पशु हैं जानवरों के रहने ठहरने की क्या व्यवस्था है। इस मौके पर गौवंशो के संरक्षण के लिए प्रधान एवं लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपकर रणनीति बनाई गई। बैठक में तहसीलदार सालिकराम, खंड विकास अधिकारी अजितेश सिंह के अलावा लेखपाल तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे।






Leave a comment