कालपी-उरई । मंगलवार को कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कालपी बाजार की आधा दर्जन उर्वरक की दुकानों में छापेमारी करके दो स्थानों में खाद के नमूने भरकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया है। छापेमारी की खबर सुनकर मिलावटखोरो में हड़कंप मच गया।

 

नायब तहसीलदार भान सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी, किशन सिंह यादव की संयुक्त टीम ने कालपी टरननगंज बाजार में स्थित सत्यम फर्टिलाइजर, गुप्ता खाद भंडार, आ.के फर्टिलाइजर, अशोक ब्रदर्स आदि की दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक तथा रेड बोर्ड व अभिलेखों को चैक किया। इस दौरान दो दुकानों के टीम ने सैम्पुल भरकर परीक्षण करने के लिए भेज दिया।

Leave a comment

Recent posts