कालपी-उरई । ट्रक चालक को रेलवे क्रॉसिंग में लूटने वाले बदमाशों की मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी निकलने की वजह से अभियुक्तों तक पहुंचना पुलिस के लिए कठिन हो रहा है। बीती रात में रेलवे क्रॉसिंग जोल्हूपुर-कदौरा मार्ग में तीन बदमाश ट्रक चालक से 28 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये थे। लेकिन मौके पर अपनी बाइक छोड़ गये थे। घटना में प्रयुक्त बाइक के आधार पर पुलिस बदमाशो के ऊपर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। विवेचक तथा ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह बाइक के नम्बर, इंजन, चेसिस नम्बर के आधार पर कार्यवाही को पुलिस आगे बढ़ रही है।
इनसेट
उत्पाद करने में युवक गिरफ्तार
मंगलवार को समीपवर्ती ग्राम लमसर में सार्वजनिक स्थान में उत्पात करके अशांति पैदाकर रहे आरोपी युवक लल्ले यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करके धारा 151 के अंतर्गत चालान करके जेल भेज दिया। आरोप है कि आरोपी गांव में नशा करके राहगीरों के अभ्रद्रत कर रहा था।
1






Leave a comment