
उरई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा जब्त किया । इस दौरान 2 शराब तस्करों को दबोचा गया । पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने क्षेत्र के 2 सफेदपोशों का नाम उनके द्वारा अवैध शराब की बिक्री कराने के बतौर लिया है ।
आटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रुद्रकुमार सिंह को करमेर में अवैध शराब ठेका के संचालन की जानकारी मिली जिस पर उन्होने दविश के लिए टीम भेज दी । कार्रवाई में शिव कुमार के घर से 43 पेटी जिनमें 2043 क्वार्टर थे, अवैध शराब पकड़ी । शिव कुमार के साथ विजय पाल लैकूपुर को मौके पर पकड़ लिया गया । रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के ख़िलाफ़ पहले से मुक़दमे दर्ज हैं । उन्होने पूंछताछ में बम्हौरी निवासी शंकर राजपूत और धर्मेन्द्र राजपूत के लिए काम करने की जानकारी दी । पुलिस इसकी छानबीन कर रही है ।






Leave a comment