कालपी –उरई । 5 महीने पहले ट्रक लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतवाल सुधाकर मिश्रा दलबल सहित जोल्हूपुर हाईवे पर गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर से इनामी बदमाश शिवनारायण पुत्र देवारी लाल निवासी कानपुर देहात के पास में ही होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल कार्रवाई कर उसे दबोच लिया गया । आरोपित के पास पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा कारतूस सहित बरामद किया । पुलिस के मुताबिक उसने 5 महीने पहले ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया था । उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं ।





Leave a comment