
उरई । उरई – जालौन मार्ग पर गुरुवार को 2 ट्रक आमने सामने टकरा गए । तेज रफ़्तार के कारण यह दुर्घटना हुई जिससे बड़ी अनहोनी होते –होते बची ।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में अकोडी दुबे और भिटारा के बीच 2 ट्रक आमने सामने टकरा गए जिससे एक ट्रक सड़क के किनारे खंती में जा गिरा जबकि दूसरा ट्रक भी चकनाचूर हो गया । खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुँच गयी । क्रेन भेज कर ट्रकों को उठवाया गया ।





Leave a comment