कालपी-उरई । मेन बाजार टरननगंज में किस अधिकारी के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक नियंत्रित मूल्य की आवश्यक सामग्री की दुकाने स्थापित कराई गई हैं। विभाग के जिम्मेदारों के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
यहाँ के मुख्य बाजार टरननगंज मे चलवाई जा रही दुकानें उपभोक्ताओं के लिये मुसीबत बनी हुई हैं। महिलाउपभोक्ताओं को असुविधा पहुचाई जा रही है। कोटेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है। गेहूं, चावल की ब्लैकमेल करने कराने का मामला सुर्खियों मे बना हुआ है।विभागीय सूत्र बताते हैं कि आधा दर्जन कोटेदारो की भुमिका सही नहीं है। जो प्रशासन के राडार पर हैं । जल्दी ही चौहद्दी आदि की जांच करके आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। एस. डी.एम.सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि नियमानुसार दुकानों का संचालन कराया जायेगा।ग ड़बड़ी पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।





Leave a comment