• शहरी आजीविका मिशन के तहत ‘शहरी समृद्घि उत्सव-2019Ó को लेकर समूहों की कार्यशाला संपन्न

कोंच-उरई । तहसीलदार भूपाल सिंह कहते हैं कि बदलते अंतरराष्टï्रीय परिवेश में आज महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में और भी मजबूत किए जाने की जरूरत है। महिलाएं यदि अभी आगे बढ कर अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगी तो शायद वे आगे भी संकोच के मारे आगे नहीं आ पाएंगी। महिलाएं स्वावलंबी बनें, अपने पैरों पर खड़ीं होकर घर गृहस्थी की गाड़ी खींचने और बच्चों को अच्छा भबिष्य दे पाने में पूरी तरह सक्षम हैं लेकिन उन्हें इसके लिए स्वयं ही पहल करनी होगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को तहसील सभागार में शहरी आजीविका मिशन के तहत आयोजित शहरी समृद्घि उत्सव-2019 की बैठक के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। नगरीय क्षेत्र में महिलाओं को समूह से जोडऩे में अपना अप्रतिम योगदान देने के लिए मनोरमा यादव को मंच के माध्यम से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वयंसेवी संगठन ‘अनुरागिनीÓ द्वारा तहसील सभागार में आयोजित समृद्घि उत्सव-2019 की कार्यशाला तहसीलदार भूपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यशाला में डूडा के प्रबंधक विजयकुमार गौतम, ट्रेनर विनीता पांडे, ईओ नपा बुद्घिप्रकाश, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक आशीषकुमार झा, गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा आदि मंचस्थ रहे और सभी ने अपने अपने बिषय को लेकर जानकारी दी। आयोजक संस्था ‘अनुरागिनीÓ के डॉ. प्रवीणसिंह जादौन ने कार्यशाला के उद्देश्य के बाबत बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके इसके लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें इसके लिए पे्ररित किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र की अधिकाधिक महिलाओं को समूहों से जोडऩे पर बल दिया। डूडा प्रबंधक विजयकुमार गौतम ने आवास से वंचित महिलाओं को जानकारी दी कि कैसे आवेदन कर वे इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकतीं हैं। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि यदि कोई महिला आजीविका से जुडऩा चाहता है तो विभाग उसकी पूरी मदद करेगा। ईओ बुद्घिप्रकाश ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पं. दीनदयाल अंत्योदय राष्टï्रीय शहरी आजीविका मिशन के गठित समूहों द्वारा जो भी उत्पाद तैयार किए जाएंगे, आवश्यक सामग्रियों के विपणन में पालिका उनका पूरा सहयोग करेगी। नगर पालिका से अभयसिंह, क्षय रोग नियंत्रण से अजीम कुरैशी, संचार जनित रोग नियंत्रण से प्रभाकर आदि ने अपने अपने विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन जगपालसिंह यादव ने किया। इस दौरान कुंदनसिंह, जितेन्द्र पांडे, राहुल समाधिया, अंजू अग्रवाल, गायत्री, सरोज मिश्रा, उमाकांति, उमा सोनी, सुनीता, वंदना, रूबी, अंजली, रानी, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment