झांसी। बुन्देलखंड की वीरभूमि झांसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने आतंकी पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई आतंकी घटना से वह काफी दुखी है। पाकिस्तान को अब मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा। वीर जवानों की शाहदत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा।

झांसी में प्रधानमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना से वह ही नहीं बल्कि पूरा देश काफी दुखी है। इस घटना को लेकर देश के लोगों में भारी आक्रोश है। रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से देश की 130 करोड़ की जनता को भरोसा दिलाते है कि वीर जवानों की शाहदत व्यर्थ नहीं जाने दी जायेगी। वीर भूमि झांसी आने से पहले वह इस घटना को लेकर एक बैठक करके आये है। जिसमें उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकस्तिान को जबाब देने के लिए भारतीय सेना से कहा है। सेन हर प्रकार से पाकस्तिान को जबाब देने के लिए तैयार है। पाकिस्तान को हर हाल में मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा।

20 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया शिल्लान्यास और लोकापर्ण

प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी बुुन्देलखंड के झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इसके बाद सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड की जनता से जो वादा किया था आज उसे सूत समेत चुका रहा हूं। बुन्देलखंड से पलायन रोकने के लिए जहा पाईप पेयजल योजना शुरु की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर डिफेंस काॅरीडोर परियाजनाओं भी शुरु की जा रही है। जिससे लोगों को रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 1 बजकर 23 मिनट पर झांसी की भोजला मंडी पहंुचे। इसके बाद 1 बजकर 45 मिनट पर मंच पहंुचे। जहां उन्होंने बटन दबाकर लगभग 20 हजार से करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को शिलान्यास और लोकापर्ण किया। साथ ही पुलवामा हुई आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों को याद किया। इसके बाद सभा को सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कि 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बुन्देलखंड की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया जा रहा है। वह सूत समेत चुका रहे हैं।

सुरक्षा और विकास के लिए बुन्देलखंड में डिफेंस कारीडोर परियोजना शुरु की गई है। यह झांसी की गरौठा तहसील में डिफेंस कारीडोर के लिए जमीन को ले लिया गया है। आज बुन्देलखंड के झांसी में विदेशी कम्पनियां भी उद्योग लगाने के लिए आगे आ रही है। साथ ही छोटे-छोटे उद्योगपति भी आ रहे हैं। अभी तक बुन्देलखंड के लोग बाहर जाते थे। डिफेंस कारीडोर परियोजना के लागू होने के बाद यहां से लोगों का पलायन रुक जायेगा। उन्हें यही पर अब रोजगार मिलेगा।

 

इसके साथ ही बुन्देलखंड में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। जिसे दूर करने के लिए पाईप पेयजल योजना शुरु की जायेगी। इस योजना से बुन्देलखंड के गांव-गांव में पानी पहुंचेगा। इसके अलावा अमृत योजना को शुरु किया जा रहा है। इससे झांसी ही नहीं बल्कि जालौन, हमीरपुर, राठ बांदा और ललितपुर जिले समेत पूरे बुन्देलखंड को लाभ मिलेगा।

बुन्देलखंड में लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए झांसी-खैरार-भीमसेन सेक्शन में रेल का विद्युती करण कराया जा रहा है। इसके अलावा झांसी-मानिकपुर एवं खैरा भीमसेन रेलवे का दोहरीकरण कराया जायेगा। जिससे लोगों को आने वाले समय में काफी लाभ मिलेगा।

किसानों को सिचाई व्यवस्था में परेशानी न हो इसके लिए पहाड़ी बांध आधुनिकीकरण परियोजना भी शुरु की जा रही है। किसानों को भविष्य में सिचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

 

 

 

  • 328 करोड़ की डिफेंस काॅरीडोर परियोजना का शिलान्यास

 

-9021.89 करोड़ की पाईप पेयजल योजना का शिलान्यास

 

-454 करोड़ की सवारी डिब्बा आवधिक मरम्मत एवं पुनर्सज्जा कारखाना  शिलान्यास

 

-441.27 करोड़ का झांसी-खैरा-भीमसेन का विधुतीकरण का लोकापर्ण

 

-4329.53 करोड़ की झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन रेलवे लाइन का दोहरीकरण शिलान्यास

 

-354.20 करोड़ की पहाड़ी बांध आधुनिकीकरण परियोजना को लोकापर्ण किया गया।

 

  • 4976 करोड़ का पश्चिम क्षेत्र-उत्तर क्षेत्र अंतर्क्षेत्रीय सुदृढीकरण परियोजना का लोकापर्ण

 

-600 करोड़ की अमृत योजना का शिलान्यास हुआ है।

 

 

 

मंच पर यह रहे

 

प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, प्रभारी मंत्री मोती सिंह, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a comment