कालपी-उरई । पुलवामा में 40 भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर कालपी के अलग-अलग स्थानों में रंज एवं गुस्से का इजहार किया गया। विभिन्न संगठनों तथा नागरिकों ने आतंकवाद तथा पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।

 

शनिवार को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कमर अहमद के नेतृत्व में बाईपास चौराहे में अल्पसंख्यको ने आतंकवाद का पुतला फूंककर आतंकवादियों की करतूत का विरोध प्रकट किया गया। शहर पेश इमाम कारी शमशुद्दीन, अजहर बाबा, मु. अहमद मंसूरी, हाजी मुन्ना, सैफ रजा, काशिम अली, मुसैफ खान आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार मोती चंद्र वर्मा विद्या निकेतन कालपी की छात्र-छात्राओं ने शहीद सैनिकों के शोक में दो मिनट का मौन धारण करके रंज एवं गम का इजहार किया। इस मौके पर सभी शिक्षक तथा शिक्षिकायें मौजूद रही। एकलव्य विद्या मंदिर कालपी के प्रबंधक गिरजाकान्त बुघौलिया की अध्यक्षता में शोक मनाया गया। सर्वोदय बाल विद्या मंदिर, न्यू सन राइज इंग्लिश स्कूल, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थानों में भी शोक सभा का आयोजन करके पुलवामा की घटना में शहीद हुये सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a comment

Recent posts