लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए पुलवामा में जवानों की शहादत को कैश करवाने में भाजपा को भारी कामयाबी मिल चुकी है लेकिन इसके वाबजूद वह कोई मोर्चा छोड़ना नहीं चाहती ।

विकास के मोर्चे पर अखिलेश के रोल माडल पर काम करने पर भी उसकी पूरी निगाह है ।  आचार संहिता लागू होंने के पहले नई मेट्रो और एक्सप्रेस हाईवे की फार्मूला फिल्म चलाने में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ।

रविवार को इसी के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे । यह एक्सप्रेस वे लखनऊ और उन्नाव के 63 गाँवों से हो कर गुजरेगा और इसके पूरा होने के बाद कानपुर से मात्र 50 मिनट में आप लखनऊ पहुँच सकेंगे ।

Leave a comment