उरई। चुर्खी थाने की हवालात में एक युवक के फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने से तनाव व्याप्त हो गया है ।

मृतक मुनेश कुमार सिंह  (32वर्ष) नजदीक के सिकरी रहमानपुर गांव का निवासी था । पुलिस उससे लूट के एक मामले में 4 दिन से पूंछताछ कर रही थी।  शनिवार को देर रात उसने शर्ट से फंदा कस कर फांसी लगा ली। बाद में जब पहरा  ने देखा तो थाने में हड़कंप मच गया ।  पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद रात से ही थाने में डेरा जमाये हुए हैं । बसपा नेता और पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के साथ भारी भीड़ थाने पर जमा है । एहतियात के तौर पर कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया है। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल और कई सपा नेता भी थाने पर पहुंच गए हैं ।

Leave a comment