लखनऊ 05 मार्च।

उ0प्र0 किसान कांग्रेस (मध्य जोन) की बैठक मंगलवार को  यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मध्य जोन के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें उ0प्र0 किसान कांग्रेस मध्य जोन की नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम पाण्डेय जी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान कांग्रेस मध्य जोन के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों में पूर्व विधायक राम सागर राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बालकानन्द वर्मा को बहराइच जनपद का जिलाध्यक्ष, धीरज मोदनवाल को बलरामपुर, दीपक वर्मा को सीतापुर, महेन्द्र पाल सिंह को बाराबंकी, गंगा बख्श सिंह को उन्नाव का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  श्याम पाण्डेय ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है इस लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी किसान कांग्रेस निभायेगीं।

किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा है कि किसान कांग्रेस मध्य जोन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में जुटेंगे और यूपीए सरकार द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों का प्रचार एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा किसानों के लिए लगातार किये जा रहे संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनायेंगे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts