*

कोंच-उरई । कोंच क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है, अब यहां के लोग बाबा विश्व नाथ के दर्शन करने के लिए कोंच से सीधे वनारस जा सकेंगे। यूपी रोडवेज ने विधायक की संस्तुति और परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश पर दस मार्च से कोंच-वनारस बस सेवा प्रारंभ कर दी है।

इस बस को शुरू कराने के लिए नगर के समाजसेवी अधिवक्ता सुनील लोहिया के प्रयास काफी सराहनीय हैं जिन्होंने इलाकाई लोगों को इस बस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए काफी पैरोकारी की और विधायक मूलचंद्र निरंजन तथा परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के संज्ञान तक यह बात लाई। परिवहन निगम उरई के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजिता श्रीवास्तव के हवाले से जानकारी देते हुए सुनील लोहिया ने बताया कि यूपी रोडवेज की यह बस कोंच से वाया उरई-राठ-महोबा-बांदा-प्रयागराज होकर वनारस जाएगी। यह बस प्रतिदिन कोंच से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और शाम को वनारस पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे वनारस से चल कर शाम को कोंच पहुंचेगी। फिलहाल, यह बस इलाकाई बाशिंदों के लिए होली का तोहफा मानी जा रही है।

 

 

 

 

Leave a comment