कोंच-उरई । छह दिन पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई थी। रविवार को पति ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को कुठौंद निवासी निशा पत्नी ब्रजेश अपने देवर राकेश के साथ कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा आई थी। लौटते वक्त ग्राम पडऱी के पास पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी जिसमें महिला घायल हो गई थी। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

Leave a comment