आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यहां से उम्मीदवारी की घोषणा के बाद भाजपा को पार्टी के ही एक नेता ने करारा झटका दिया। पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने न केवल अखिलेश के चुनाव लड़ने का सार्वजनिक तौर पर स्वागत किया है बल्कि यह भी इच्छा जाहिर की कि अखिलेश अपना चुनाव कार्यालय उनके घर खोलें। इसके चलते भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है।
आईपी सिंह ने अखिलेश यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद ट्वीट किया कि उनके चुनाव मैदान में आने के एलान से पूर्वांचल की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से और खुशी होगी अगर अखिलेश उनके आवास को चुनाव कार्यालय बनाते हैं।
आईपी सिंह काफी दिनों से बगावती मुद्रा अपनाये हुए हैं। परिवारवाद के लिए वे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना कर चुके हैं। भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी उनके गुस्से से नही बच पाये। उनके इस रवैये के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनसे दूरी बना ली थी। इसको लेकर वे अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।






Leave a comment