उरई। आटा थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह किशोरी ने अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे डाली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हुआ है। किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाये जाने के समय घर में एकांत था क्योंकि परिवार के सारे सदस्य खेतों की कटाई करने चले गये थे।
आटा थाना के ग्राम सुरहती में स्व. उदय सिंह की 16 वर्षीय किशोरी ने सुबह 10 बजे घर के अंदर फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर के अन्य लोग सुबह खेतों पर कटाई करने चले गये थे। इसलिए कोई उस समय मौजूद नही था। दोपहर में जब उसका भाई हिमांशु आया तो बहन को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ा। जिससे मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य भी खेतों से दौड़े चले आये।
आटा थाना के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा दुबे और इटौरा चौकी के इंचार्ज कमल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवारीजनों ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक किशोरी के चाचा कपूर सिंह की पिछले वर्ष दिसम्बर में मौत हो गई थी। जिनके साथ उसे विशेष लगाव था। किशोरी तभी से गुमसुम सी रहती थी। सम्भवतः इसी अवसाद में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।






Leave a comment