उरई। शासन ने नगर पालिकाओं में भी मनोनीत सदस्यों की सूची जारी कर दी है। उरई नगर पालिका में कई बार सभासद रह चुके लक्ष्मण दास बाबानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र विक्रम सिंह की पत्नी पूनम सिंह को भी इसमें जगह मिली है। तीन अन्य मनोनीत सदस्यों में अरूण गुप्ता, किशोरी लाल राजपूत और अनिल चतुर्वेदी शामिल है।
जालौन नगर पालिका में श्रीकृष्ण चन्द्र, नीलम गुप्ता पत्नी संतोष कुमार गुप्ता, अनिल याज्ञिक, वीरेन्द्र सोनी और अभिनव राजावत को मनोनीत किया गया है। कोंच में सुनील शर्मा, प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, शम्भू दयाल सोनी और श्रीमती कृष्णा झा के नाम घोषित किये गये हैं।
इसी तरह कालपी नगर पालिका में श्रीमती सुधा पाण्डेय पत्नी गणेश नारायण पाण्डेय, मयंक श्रीवास, राजेन्द्र शाहू, अवधेश तिवारी और सुरजीत सिंह चैहान को मनोनीत किया गया है।






Leave a comment