उरई। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक प्रधान भी अपनी जिम्मेदारी आगे-आगे होकर निभा रहे हैं। महेबा ब्लाक के ग्राम दमरास के प्रधान परशुराम दोहरे अपने गांव के बाशिदों को सचेत करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने सोमवार को पूरे गांव में आवश्यक सावधानियों व रोग से बचाव के उपायों की मुनादी कराई साथ ही बाहर से आये लोगों से भेंटकर उन्हें समझाया कि वे पहले तत्काल अपनी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए अस्पताल जायें। उन्होंने कहा कि रोग के लक्षण न पाये जाने के बावजूद उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन यानी अलग-थलग जीवन बिताना पड़ेगा क्योंकि इसी में उनकी और पूरे गांव की जान की सुरक्षा है।

Leave a comment