कोरोना उपचार के प्रति भ्रामक टिप्पणी करने पर ग्रुप एडमिन ने दी तहरीर
कदौरा। कदौरा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण उपचार को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भ्रामक पोस्ट डालने पर ग्रुप के लोगों द्वारा आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वहीं एक्शन में आई पुलिस द्वारा उक्त युवक को हिरासत में लिया गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना व नगर कदौरा निवासी राहुल गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता द्वारा रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उसके एक ग्रुप में क्षेत्रीय युवक द्वारा किसी एक समुदाय को इंगित करते एेसी पोस्ट डाली गई जिसमें संदेश दिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना उपचार के लिए जो दवा दिलवाई जा रही है वो गलत है एवं अति भ्रामक संदेश देने से भडक़े ग्रुप के लोगों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई जिस पर निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने तौसीब पुत्र हनीफ खान निवासी उकरूवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया गया एवं संदेश दिया कि सोशल मीडिया में कोई भी अभद्र व भ्रामक उन्मादित पोस्ट वायरल करता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment